Showing posts with label ख. Show all posts
Showing posts with label ख. Show all posts

Tuesday, 5 May 2020

खुशी का रंग

खुशी का रंग
खेतों में लहराया
खिली सरसों

-रामकुमार माथुर
[हाइकु दर्पण से]

Tuesday, 31 July 2012

ख्यालों में चले


ख्यालों में चले
किसके पदचाप
मन हवा-सा

 -डॉ सरस्वती माथुर

Monday, 21 November 2011

खेत गेंदे का

खेत गेंदे का
उठाता है लहरें
पीली सुगंध।


-
( 'धूप कुंदन' हाइकु संग्रह से साभार)
डा० सुरेन्द्र वर्मा

Sunday, 7 August 2011

खिले कमल

खिले कमल
जलाशय ने खोले
सहस्र नेत्र ।



-डा० रमाकान्त श्रीवास्तव

Tuesday, 12 July 2011

खाता है बेटा

खाता है बेटा
तृप्त हो जाती है माँ
बिना खाये ही ।

- कमलेश भट्ट कमल

( " अमलतास " हाइकु संग्रह से )