Showing posts with label *फ. Show all posts
Showing posts with label *फ. Show all posts

Friday, 13 August 2021

फूल तोड़ना,

फूल तोड़ना 
प्रकृति के ग्रंथ से
पन्ना फाड़ना

-रामकुमार माथुर

Friday, 6 August 2021

फूटा गुब्बारा

फूटा गुब्बारा 
हवा में मिल गईं
हवा की साँसें

-उमेश मौर्य

फिर जियेगी

फिर जियेगी
बेटी के ही बहाने
माँ बचपन

-अलंकार आच्छा
(हाइकु लैब)

Wednesday, 4 August 2021

फिर निकलीं

फिर निकलीं
पतझर को भूल
नई कोंपलें
-मीनू खरे
(जुगनुओं की वसीयत)