हाइकु कोश *वर्ण*
हाइकु कोश वर्ण क्रमानुसार
हाइकु कोश वर्ण क्रम
हाइकु कोश
Showing posts with label
ल
.
Show all posts
Showing posts with label
ल
.
Show all posts
Monday, 21 July 2014
लाया अरुण
लाया अरुण
तम को हराकर
भोर की ट्राफी
-अभिषेक जैन
[फेसबुक हाइकु समूह से]
Sunday, 26 January 2014
ले चली हवा
ले चली हवा
फूलों की पिटारी से
सोंधी सी गंध
-डा० मनोहर अभय
[हाइकु दर्पण 08 से]
Friday, 4 October 2013
ले गया छीन
ले गया छीन
शिशिर महाजन
सूर्य का धन
-डा० रामसनेहीलाल शर्मा यायावर
[काँधे पै घर, हाइकु संग्रह से साभार]
Wednesday, 18 September 2013
लड़े जा रही
लड़े जा रही
अपने ही बिंब से
मूर्ख चिड़िया
-डा॰ सुरेन्द्र वर्मा
["धूप कुन्दन" हाइकु संग्र्ह से]
Thursday, 29 August 2013
लूट ले गया
लूट ले गया
धूप के सारे रंग
इन्द्रधनुष
-राजीव गोयल
[फेसबुक हाइकु समूह से]
Monday, 15 April 2013
लम्बा था कश
लम्बा था कश
मस्ती में धुआं पूछे
किसे जलाया ।
-अरुण सिंह रुहेला
फेसबुक से साभार
Wednesday, 13 June 2012
लेटी है घाटी
लेटी है घाटी
लाचार एक नारी
पर्वत तले
-डा० शैल रस्तोगी
[ "सन्नाटा खिंचे दिन" हाइकु संग्रह से साभार ]
Tuesday, 12 June 2012
लेटी थी धूप
लेटी थी धूप
सागर तट पर
प्यास बुझाने
-डा० भावना कुँअर
हाइकु 2009 से साभार
Sunday, 3 June 2012
ले पिचकारी
ले पिचकारी
प्रकृति ने रॅंग दीं
तितलीं सारी।
-सन्तोष कुमार सिंह
Wednesday, 23 May 2012
लौटें गोधन
लौटें गोधन
अपने खूँटे पर
साँझ की बेला।
-शशिकान्त गीते
Saturday, 10 September 2011
लाई पवन
लाई पवन
सोंधी मिट्टी की बास
तू आसपास ।
- सत्यानन्द जावा
Sunday, 4 September 2011
लटक रहा
लटक रहा
आयु की खूँटी पर
साँस का कुर्ता ।
-सत्यानन्द जावा
(
हाइकु पत्र
- 5,
मई०
- 1979
से
)
Tuesday, 19 July 2011
लिखते पेड़
लिखते पेड़
हरियाले कागज
प्रेम की पाती ।
-डा० सुधा गुप्ता
('चुलबुली रात ने' हाइकु संग्रह से)
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)