हाइकु कोश *वर्ण*
हाइकु कोश वर्ण क्रमानुसार
हाइकु कोश वर्ण क्रम
हाइकु कोश
Showing posts with label
ध
.
Show all posts
Showing posts with label
ध
.
Show all posts
Saturday, 6 December 2014
धकेल दिया
धकेल दिया
पंख निकलते ही
माँ ने नीड़ से
-एस.डी. तिवारी
[हाइकु समूह से]
Saturday, 11 January 2014
धुंध समेट
धुंध समेट
पल्लू में बाँध लायी
धूप दुल्हिन
-आभा खरे
[फेसबुक हाइकु समूह से]
Tuesday, 25 September 2012
धूप बीनती
धूप बीनती
मृदुल दूब पर
बिखरे मोती
-डा० मिथिलेश दीक्षित
Wednesday, 13 June 2012
धूप सोई है
धूप सोई है
मेघों की रजाई में
छिपा है सूर्य
-डा० शैल रस्तोगी
[ "सन्नाटा खिंचे दिन" हाइकु संग्रह से साभार ]
Thursday, 31 May 2012
धूप हिरनी
धूप हिरनी
पर्वत की घाटी में
कुलाँचें भरे ।
-डा० राजकुमारी शर्मा राज
Friday, 6 April 2012
धवल मेघ
धवल मेघ
नीले आसमान में
रुई के फाहे।
-सुरेश कुमार
Sunday, 18 September 2011
धन्य है वर्षा
धन्य है वर्षा
खेतों में कविताएँ
बोते किसान ।
-डा०
भगवतशरण अग्रवाल
Tuesday, 19 July 2011
धूप हिरनी
धूप हिरनी
पर्वत की घाटी में
कुलाँचें भरे ।
-डा० राजकुमारी शर्मा राज
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)