Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Tuesday, 3 March 2015

श्वेत चाँदनी

श्वेत चाँदनी
धरा पर बिखरी
हिम की झील

-शान्ति पुरोहित
[फेसबुक हाइकु समूह से]

Thursday, 26 February 2015

श्वेत परिंदे

श्वेत परिंदे
सेमर से उड़ते
हवा संग में

-राजेन्द्र मिश्र
[फेसबुक हाइकु समूह से]

Monday, 10 February 2014

शुरू हो गई

शुरू हो गई
भौंरों की मैराथन
कुहुके वन

-अश्विनी कुमार विष्णु
[फेसबुक हाइकु समूह से]

Saturday, 12 January 2013

श्वेत बर्फ पे


श्वेत बर्फ पे
खड़ा हिरन-जोड़ा
मौन है वन

-लावण्या शाह
 [ 'भारतीय हाइकु' से साभार ]

Sunday, 3 June 2012

शिव हैं वृक्ष


शिव हैं वृक्ष
प्रदूषण का विष
पीते हैं नित्य।


-सन्तोष कुमार सिंह

Monday, 21 November 2011

शाम होते ही

शाम होते ही
झुका सूरज, लाल
हो गई नदी।


-डा० सुरेन्द्र वर्मा
( 'धूप कुंदन' हाइकु संग्रह से साभार)

Saturday, 10 September 2011

शीतल तरु

शीतल तरु
झाड़ रहे अंगार
अमलतास ।

-उर्मिला कौल

Sunday, 31 July 2011

शिशिर रात

शिशिर रात
खाँसता रहा चाँद
तारे उदास





-प्रदीप कुमार दास
   (हाइकु दर्पण से )

Tuesday, 19 July 2011

शैतान बच्ची

शैतान बच्ची
मौलसिरी के पेड़
चढ़ी है धूप ।


-डा० सुधा गुप्ता
('धूप से गप-शप' हाइकु संग्रह से)

Tuesday, 12 July 2011

शीतल तरु

शीतल तरु
झाड़ रहे अंगार
अमलतास

- उर्मिला कौल

( साभार हाइकु 1989 )