Showing posts with label
Gen==============================.
Show all posts
Showing posts with label
Gen==============================.
Show all posts
हौले से बोले
सवेरे ही सूरज
जाग भी जाओ!
-तनवीर आलम
गाँव का मेला
सब खरीद लाये
अपनी खुशी
-मनीष मिश्रा मणि
फूटा गुब्बारा
हवा में मिल गईं
हवा की साँसें
-उमेश मौर्य
अग्नि कुंड पे
बारिश का हमला
जूझती ज्वाला
-अरुन शर्मा
हूंँ नवांकुर
दरख्तों से सीखता
आसमां छूना
-केशव यादव
वाइन शॉप
अकेले ही पी रही
कई जिंदगी
-गंगा पांडेय भावुक
लेता ही रहा
रात भर डकारें
अघाया फ्रिज
-कमलेश भट्ट कमल
[फेसबुक हाइकु समूह से