हाइकु कोश *वर्ण*
हाइकु कोश वर्ण क्रमानुसार
हाइकु कोश वर्ण क्रम
हाइकु कोश
Showing posts with label
ज
.
Show all posts
Showing posts with label
ज
.
Show all posts
Wednesday, 4 March 2015
जलती रेत
जलती रेत
हठयोग में लीन
बूढ़ी खेजड़ी
-विशाल सर्राफ धमोरा
[फेसबुक हाइकु समूह से]
Sunday, 22 June 2014
जोगी कनेर
जोगी कनेर
सुनता है सब की
रहता मौन
-डा॰ जगदीश व्योम
Wednesday, 8 January 2014
जल है कैद
जल है कैद
बाँधों या बोतलों में
आजादी माँगे
-शून्य आकांक्षी
[फेसबुक हाइकु समूह से]
Sunday, 21 July 2013
जेठ की गर्मी
जेठ की गर्मी
गौरैया तके मेह
रेत नहाए
-सुशीला श्योराण शील
Tuesday, 16 April 2013
जल ही गई
जल ही गई
सिगरेट उम्र की
धुआँ भी नहीं
-डा० अनिता कपूर
[ फेसबुक हाइकु समूह से ]
Friday, 18 January 2013
जीने न देते
जीने न देते
दण्डकारण्य में भी
सोने के मृग
-श्रीकृष्ण कुमार त्रिवेदी
[ हाइकु-2009 से साभार ]
Sunday, 26 August 2012
जाते–जाते भी
जाते–जाते भी
देके ही जाता सूर्य
रंगीन शाम।
-सत्यपाल चुघ
[हाइकु-१९८९ से साभार]
Sunday, 3 June 2012
जाने न जाने
जाने न जाने
चिड़ियाँ चुग गईं
खेत अजाने ।
-डा० मीना अग्रवाल
( ' जो सच कहे' हाइकु संग्रह से )
Saturday, 14 January 2012
जपा कुसुम
जपा कुसुम
खिले, दहके, झरे
तुम न मिले।
-डा० सुधा गुप्ता
(हाइकु पत्र 22, अगस्त-1984 से साभार)
Sunday, 4 September 2011
जन्म दिवस
जन्म दिवस
एक पृष्ठ खुला
एक मुँद गया ।
-विद्याविन्दु सिंह
(
हाइकु पत्र
-10,
अक्टूवर
-1980
से
)
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)