Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Monday, 26 May 2014

चाँद ये कहे


चाँद ये कहे
राह है मुझ तक
मन तो बना

-अरविन्द चौहान
[फेसबुक हाइकु समूह पर आयोजित "चित्र देखकर हाइकु लिखो" कार्यशाला से]

Sunday, 26 January 2014

चिड़िया हुआ

चिड़िया हुआ
इंद्रधनुषी मन
उड़ता फिरा

-डा॰ सरस्वती माथुर
फेसबुक हाइकु समूह से

Friday, 10 January 2014

चाँद है जिद्दी

चाँद है जिद्दी
रोज माँगता माँ से
ऊनी झिँगोला

-पीयूष कुमार द्विवेदी पूतू
[फेसबुक हाइकु समूह से]

Thursday, 5 September 2013

चूजे पंछी के

चूजे पंछी के
सँभाला करता है
बूढ़ा पीपल

-राजीव गोयल
[फेसबुक हाइकु समूह से]

Sunday, 26 August 2012

चीखता रहा


चीखता रहा
झील पार चकोर
निर्मोही चाँद ।


-डा० जगदीश व्योम

चौथ का चाँद


चौथ का चाँद
सौत की हंसुली–सा
खुभा दिल में।

-उर्मिला कौल
[हाइकु-१९८९ से साभार]

Saturday, 25 August 2012

चाँद चढ़ा तो


चाँद चढ़ा तो
चिड़िया-सी चाँदनी
उड़ती फिरी

- डा० सरस्वती माथुर

Wednesday, 13 June 2012

चहके बच्चा


चहके बच्चा
देखा आँखों में प्यार
चोंच में दाना

-डा० भगवतशरण अग्रवाल

[ हाइकु भारती, जन० - मार्च 1999 से साभार ]

Sunday, 3 June 2012

चुने भेड़ों ने


चुने भेड़ों ने
वोट के माध्यम से
स्वयं शिकारी ।


-लक्ष्मीशंकर वाजपेयी

Monday, 21 November 2011

चुप थी घाटी

चुप थी घाटी
जाग गई सहसा
चिड़िया बोली।


-
( 'धूप कुंदन' हाइकु संग्रह से साभार)
डा० सुरेन्द्र वर्मा

Sunday, 28 August 2011

चाँद की शादी



चाँद की शादी
वारात ले के आये
नभ के तारे


-डा० करुणेश प्रकाश भट्ट

[ हाइकु वाटिका से साभार ]

Sunday, 7 August 2011

चींटों से घिरा

चींटों से घिरा
छटपटाता केंचुआ
कहाँ हो प्रभु ।



-आदित्य प्रताप सिंह
(साँसों की किताब से)

Tuesday, 19 July 2011

चिड़िया रानी

चिड़िया रानी
चार कनी बाजरा
दो घूँट पानी ।


-डा० सुधा गुप्ता
('धूप से गप-शप' हाइकु संग्रह से)

चाँद खिलौना

चाँद खिलौना
सजाया सितारों ने
अपने घर ।


-नलिनी कान्त